फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर  के संग आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही चुके हैं. इस कपल की शादी के लिए खंडाला के फार्म हाउस में बेहद ही प्राइवेट सामारोह का आयोजन किया गया था.

शादी के बाद इस कपल ने कोर्ट में अपना शादी को रजिस्टर्ड भी कराया. अब फरहान अख्तर  सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं. तस्वीरों में ग्रूममेट्स के साथ-साथ फरहान की मां हनी ईरानी भी नजर आ रही हैं.

वहीं एक पिक्चर में शिबानी दांडेकर अपने ससुर जावेद अख्तर  के संग डांस करती हुई नजर आ रही हैं. तस्वीरों में शंकर महादेवन  भी दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा फोटो में आप फरहान अख्तर को फराह खान , शबाना आजमी और ऋतिक रोशन के संग एक पल का जीना हुक स्टेप करते हुए देख सकते हैं.

पिछले साल शिबानी दांडेकर  ने अपने बर्थडे पर फरहान के नाम का टैटू अपने गर्दन पर बनवाया. पहली बार शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर  को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में कपल के तौर पर देखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *