बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का उनके पिता अशोक चोपड़ा के साथ गहरा बॉन्ड था। प्रियंका अक्सर अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को शेयर करती रहती हैं।

अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता केविन जोनस ने भी कमेंट किया है।

प्रियंका चोपड़ा की मां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवंगत पति अशोक चोपड़ा के लिए एक स्वीट पोस्ट की है। उन्होंने अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें डॉक्टर अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा समुंद्र किनारे बैठे नजर आ रहे हैं।इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया और लिखा, अमेंजिंग पिक्चर!! इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से भी पोस्ट की है और उनकी कजिन दिव्या ज्योति ने भी मधु चोपड़ा की पोस्ट पर लिखा, खूबसूरत बुआ।

निक जोनस ने अपने पिता के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की थी, उनकी इस पोस्ट पर ही मधु चोपड़ा ने केविन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, माई डियर केविन सीनियर, धन्य रहो, लव यू।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *