टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी  ने अपने फैंस को एक साथ गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस मोहिना कु्मारी  प्रेग्नेंट है।इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने फोटोज शेयक कर लिखा- एक नई शुरुआत की शुरुआत, सभी के साथ खुशखबरी बांटना @suyeshrawat.प्यारी फोटोज के लिए धन्यवाद @shrirangswarge.आपने इसे हमारे लिए इतना खुशी का दिन बना दिया ।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है और चेयर पर बैठी हुई है। पति सुयश रावत उनके कंधे पर डाल रखे मुस्कराते हुए खड़े हैं। वहीं, दूसरे फोटो में मोहिना अपने बेबी बंप को हाथ लगाए खुश नजर आ रही है।

मोहिना के वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। मोहिना कुमारी रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। एक्ट्रेस की रॉयल रोका सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा, मध्य प्रदेश में हुई थी। मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *