2022 की शुरुआत में टी-सीरीज़ द्वारा रिलीज़ किए गए ट्रैक का एक रोस्टर देखा गया है जिसने हर जगह के म्यूजिक प्रेमियों के बीच संगीत की सही तारों को छेड़ा।

टी सीरीज और सलमान खान फिल्म्स एक रूहानी सॉन्ग लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है ‘मैं चला’ और जिसे गुरु रंधावा और यूलिया वंतुर ने अपनी आवाज दी है। यह गाना संगीत प्रेमियों और सलमान खान के फैंस को एंटरटेन करने का वादा करता है।

गुरु रंधावा ने कहा- ‘मुझे बेहद खुशी है कि मैंने ये गाना यूलिया वंतुर के साथ किया है जो न सिर्फ एक अच्छी कलाकार हैं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं। उनकी आवाज बहुत अलग है जो गाने को एक अलग स्तर पर ले कर जाति है। यह ट्रैक बहुत ही बेहतरीन तरीके से उभर कर आया है और मुझे पूरा विश्वास है कि लोग इस गाने को जरूर पसंद करेंगे।’

भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित मैं चला में सलमान खान और प्रज्ञा जैसवाल नज़र आयेंगे, इसे गुरु रंधावा और यूलिया वंतुर द्वारा स्वरबद्ध किया गया है। शबीर अहमद द्वारा रचित और लिखित इस गाने को शबीना खान और डायरेक्टर गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *