केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 29 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में अभी तक कोरोना वायरस के ‘ओमिक्रॉन’ स्वरूप के 8,209 मामले सामने आए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘ओमिक्रॉन’ के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,738 मामले सामने आए, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 1,672, राजस्थान में 1,276, दिल्ली में 549, कर्नाटक में 548 और केरल में 536 मामले सामने आए हैं।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,56,341 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.43 प्रतिशत है। उपचाराधीन मामलों की संख्या करीब 230 दिन में सर्वाधिक हैं।

देश में अभी तक कुल 3,52,37,461 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 157.20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *