एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें से एक फिल्म है ‘मैरी कॉम’ जो काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के काम को खूब पसंद किया गया था।

लोगों का कहना था कि मैरी कॉम का किरदार बड़े पर्दे पर निभाने के लिए किसी नॉर्थ ईस्ट फीमेल को लेना चाहिए था। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इस बात को स्वीकार किया है और इस पर अपनी राय व्यक्त की है।प्रियंका ने बॉक्सर मैरी कॉम का जिक्र करते हुए कहा- वो आज भी उनके दिल में एक खास जगह रखती हैं। वो उनसे आज भी जुड़ी हुई हैं।

अब प्रियंका ने खुद स्वीकार किया है कि वो मैरी कॉम जैसी बिल्कुल भी नहीं दिखती हैं, इसलिए नॉर्थ ईस्ट की किसी फीमेल को ये किरदार निभाना चाहिए था।प्रियंका ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी क्यों भरी? एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं बतौर एक्ट्रेस लालची थी कि उनकी कहानी दिखाने का मौका मुझे ही मिले, क्योंकि एक महिला के तौर पर उन्होंने मुझे बहुत इंस्पायर किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *