तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर ऋतिक रोशन विलेन की भूमिका में दिखा देने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ‘वेधा’ की भूमिका में दिखाई देंगे।

एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अबू धाबी में पूरी की है। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म को लेकर रोमांच बना हुआ है।

फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक के फर्स्ट लुक की जानकारी ट्विटर के माध्यम से देते हुए बताया,’विक्रम वेधा’: ऋतिक फर्स्ट लुक टुमॉरो…टीम विक्रमवेधा ऋतिक रोशन के फर्स्ट लुक को ‘वेधा’ के रूप में कल उनके जन्मदिन पर जारी करेगी।

ओरीजनल ‘विक्रम वेधा’ को भी गायत्री और पुष्कर ने ही लिखा और निर्देशित किया है। ओरिजनल विक्रम वेधा में अभिनेता आर माधवन और साउथ एक्टर सेतुपति मुख्य भूमिका में थे तो वहीं हिंदी रिमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *