पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि राज्य की शांति को भंग करने की कोशिश की जा रही है.अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बेअदबी के मामलों में मौत की सजा देने की मांग की है.

नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हक किसी के पास नहीं है.नवजोत सिंह सिद्धू ने बेअदबी की घटनाओं को पंजाब की शांति भंग करने के लिए हो रही साजिश का हिस्सा बताया है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “इससे भावनाओं को ठेस पहुंचती है. ग़लतियां कोई भी कर सकता है लेकिन ये एक कौम को ख़त्म करने की साज़िश है.”

अमृतसर के गोल्डन टेंपल में बेअदबी की घटना देखने को मिली है. हालांकि जिस व्यक्ति ने बेअदबी करने की कोशिश की उसकी वहां मौजूद भीड़ ने हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *