बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक  को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडिज  और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म को लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया है और ये 28 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।” अभिनेता एक अलग अंदाज में एक्शन करते नजर आ रहे है। ऐसा लग रहा है जैसे कोई सुपरहीरो लड़ रहा है जिसको किसी तरह का दर्द नहीं होता है।

जॉन को कमांडो मोड में दिखाया गया है, जो एक हमले के बाद दुश्मनों से मुकाबला करता है। इस दमदार टीजर की शुरुआत एक बम विस्फोट के साथ होती है जो कि कई लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित होता है।

कई लोग होते हैं जो कि किसी अपने को इस ब्लास्ट में खो देते हैं। जॉन भी उनमें से एक नजर आ रहे हैं। एक झलक अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की भी दिखती है जिसमें बम विस्फोट के बाद भागती हुईं नजर आती है।

रिलीज से पहले निर्माताओं ने मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में जॉन दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी रेंजर ऑफिसर द्वारा किए गए मिशन पर अधारित है.

निर्माताओं ने 1 मिनट 23 सेकंड का टीजर रिलीज किया है. टीजर की शुरुआत एक गाने के साथ होती है जिसमें हम जॉन को टूटे हुए सिपाही के रूप में देखते हैं जो आतंकवाद को जड़ से खत्म करना चाहता है. टीजर में जॉन किलिंग मशीन के तौर पर नजर आ रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *