पवित्र रिश्ता फेम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे  अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड विक्की जैन के संग सात फेरे लिए है। शादी के तुरंत बाद ही इस कपल ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया।

जहां अपनी शादी में अंकिता लोखंडे गोल्डन लहंगे में दिखाई दी। तो वहीं रिसेप्शन में वह लाल बनारसी पहनकर विक्की का हाथ थामे अपने मेहमानों के बीच पहुंचीं।

सगाई, मेहंदी, संगीत और शादी के बाद अब अंकिता लोखंडे की रिसेप्शन पार्टी के कई वीडियोज़ भी सामने आए हैं। वैसे इन सब वीडियो के बीच एक ऐसा वीडियो भी है जो सबसे ज्यादा सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है।

वहीं विक्की और अंकिता का शादी के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक वीडियो ऐसा था जिसमें शादी के दौरान एक्ट्रेस इमोशनल नजर आती हैं और विक्की के गले से लग जाती हैं।

वैसे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के अपनी शादी पर खूब मस्ती की है। खास बात कपल ने अपनी शादी के हर एक-एक पल को अच्छे से एन्जॉय किया है। वहीं पिछले दिनों अपने प्री वेडिंग फंक्शन मेहंदी, संगीत और सगाई पर भी अंकिता ने खूब मस्ती की, जिसका वीडियो काफी सुर्खियों में छाया रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *