कटरीना-विक्की का रिसेप्शन ग्रैंड होने वाला है। जहां बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होकर इवेंट में चार चांद लगा सकते हैं। क्योंकि शादी में किसी भी स्टार्स को आमंत्रित नहीं किया गया था। ऐसे में वेडिंग रिसेप्शन में दिग्गज स्टार्स का मेला लगा दिखाई दे सकता है।

वही अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे उन स्टार्स के नाम जो विक्की एवं कैटरीना के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हो सकते है। रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे।

कैटरीना कैफ उनके साथ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा तथा बैंग बैंग में काम कर चुकी हैं। दोनों स्टार्स अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। विक्की-कैटरीना की रिसेप्शन पार्टी में उनकी पड़ोसन अनुष्का शर्मा भी शामिल होगी। अपनी इस नई पड़ोसन के साथ कैटरीना कैफ जीरो एवं जब तक है जान में स्क्रीन साझा कर चुकी हैं।

वही बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत को यदि आप विक्की-कैटरीना के रिसेप्शन में देखें तो हैरान मत होइएगा। कंगना को न्यलीमैरिड कपल ने शादी के पश्चात् देसी घी के लड्डू भेजे थे जिसकी फोटो कंगना ने इंस्टा पर साझा की थी। कंगना ने भी दोनों की शादी की बहुत मुबारकबाद दी थी। इनके अतिरिक्त मेघना गुलजार, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, अजय देवगन, ईशान खट्टर, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन रिसेप्शन में सम्मिलित हो सकते हैं। इस सूची को देखने के पश्चात् सबसे अधिक सरप्राइजिंग ये रहा कि सलमान खान का नाम इसमें सम्मिलित नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *