भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से नाम वापस ले लिया है। रोहित शर्मा चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका दौरा लगातार चर्चा में है।

कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए जनवरी में ब्रेक मांगा है। गौरतलब है कि कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका 9 जनवरी 2022 को एक साल की हो जाएगी।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने एएनआई को पुष्टि की कि कोहली ने वास्तव में बोर्ड से अगले साल जनवरी में एक छोटे से ब्रेक के लिए कहा है। सूत्र ने कहा, “हां, कोहली ने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए जनवरी में एक छोटा ब्रेक मांगा है।”

दरअसल, BCCI ने विराट से T20I कप्तान के रूप में पद छोड़ने का अनुरोध नहीं किया था और चयनकर्ताओं ने तब दो अलग-अलग कप्तानों को रखना सही नहीं समझा। गांगुली ने बताया था कि तो विराट टेस्ट कप्तान के रूप में जारी रहेगा और रोहित सफेद गेंद के कप्तान के रूप में पदभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *