Friday, September 20, 2024 at 3:30 AM

सावधान! आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया मडराने लगा है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है।

इसके कुछ देर बाद ही यह चक्रवाती तूफान ‘जवाद’  का रूप ले लेगी। समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लौटने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दबाव क्षेत्र के अगले 12 घंटों में अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है।इस कम दबाव के कारण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …