बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Re) के ट्रेलर कुछ ही देर में रिलीज होने जा रहा है.

‘अतरंगी रे’ के ट्रेलर को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है. इससे पहले ‘अतरंगी रे’ का नया पोस्टर सामने आया है, जिसके अतरंगी अंदाज ने फैंस के बीच बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है.

अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे के नए पोस्टर शेयर किए हैं. फिल्म का ये दोनों ही पोस्टर बेह द मजेदार हैं, जहां पहले पोस्टर में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष तीनों अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं.

इन पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने एक बार फिर से अतरंगी रे के ट्रेलर की रिलीज की याद दिलाई है. इससे पहले मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के तीनों स्टार कास्ट अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान के मोशन पोस्टर्स रिलीज किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *