Wednesday, February 12, 2025 at 8:50 AM

अवैध होर्डिंग के गिरने से अब तक 14 की मौत, पुलिस आयुक्त ने कहा- जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली:  मुंबई पुलिस ने अवैध होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि इस घटना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, लगभग 74 लोग घायल हैं। मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप 100 फीट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया। इसकी चपेट में आने से लगभग 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 74 घायल हैं। वहीं मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बिलबोर्ड अवैध था। क्योंकि इसे लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

वहीं फणसलकर ने सोमवार देर शाम घटनास्थल का दौरा किया। सोमवार को अपने एक्स पर एक पोस्ट में फणसलकर ने घाटकोपर में हुई इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि मुंबई पुलिस टीम बचाव अभियान में जुटी है। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर निगम के अधिकारियों के बताया कि मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री ने अवैध होर्डिंग हटवाने का दिया आदेश
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार देर शाम घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने शहर के सभी होर्डिंग्स के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी होर्डिंग्स अवैध और खतरनाक पाए जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार इसकी जांच करेगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया, मैंने बीएमसी कमिश्नर से शहर में सभी होर्डिंग्स का संरचनात्मक ऑडिट करने के लिए भी कहा है। जो भी अवैध और खतरनाक पाए जाएंगे उन्हें हटा दिया जाएगा।” साथ ही उन्होंने होर्डिंग गिरने से मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

Check Also

‘निर्माताओं द्वारा हस्ताक्षरित संविधान की प्रतियां ही प्रामाणिक’, ऐसा क्यों बोले जगदीप धनखड़?

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि संविधान निर्माताओं की तरफ …