डबल ओलंपिक मेडलिस्‍ट पीवी सिंधु  ने डेनमार्क की लाइन होमार्क केजेर्सफेल्ट को सीधे गेम में हराकर स्विस ओपन  बैडमिंटन टूर्नामेंट के वीमंस सिंगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है.

पूर्व वर्ल्‍ड चैंपियन सिंधु ने पहले दौर के अपने मुकाबले में 21-14, 21-12 से आसान जीत दर्ज की. रियो ओलंपिक की सिल्‍वर और टोक्‍यो ओलंपिक की ब्रॉन्‍ज मेडलिस्‍ट विजेता सिंधु का सामना अब दूसरे दौर में चीन की नेस्लीहान यिगित से होगा.

लदन ओलंपिक की ब्रॉन्‍ज मेडलिस्‍ट साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत भी सिंगल्‍स के दूसरे दौर में पहुंच गये हैं. श्रीकांत ने मैड्स क्रिस्टोफरसेन को 21-16, 21-17 से हराया था. जबकि साइना ने याएले होयाउ को 21-8, 21 -13 से मात दी.

इसके अलावा चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रांकिरेड्डी  की जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड चैंपियन मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागास मौलाना को 17-21, 21-11, 21-18 से हरा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *