रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। ये सिर्फ राखी बांधने का दिन नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ हंसी-खुशी और स्वाद से भरे पल बिताने का अवसर होता है। बहनें जहां भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई भी अपनी बहन को उपहार देकर उसे खास महसूस कराते हैं।
इस मौके को और भी यादगार बनाने के लिए जरूरी है कि घर का माहौल त्योहार जैसा हो और इस त्योहार की रौनक बढ़ती है एक खास लंच के साथ। अगर आप इस रक्षाबंधन पर परिवार के लिए कुछ स्वादिष्ट और पारंपरिक खाना बनाने की सोच रही हैं, लेकिन तय नहीं कर पा रही कि क्या बनाएं, तो चिंता छोड़िए। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान और स्वादिष्ट लंच कॉम्बो, जो त्योहार के इस पावन दिन को और भी खास बना देंगे।
पहला कॉम्बो
कुछ अलग सा ट्राई करना है तो आप कढ़ाई पनीर, नान बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर इसके साथ मिक्स वेज रायता और गुलाब जामुन हो जाएगा तो कॉम्बो को स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। ये कॉम्बो खास मौके के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है।
दूसरा कॉम्बो
कुछ ऐसा बनाने का सोच रही हैं जो झटपट तैयाार हो जाए तो ये कॉम्बो बेस्ट है। इसमें आपको मटर पनीर के साथ तवा या लच्छा पराठा तैयार करना है। ये कॉम्बो बनाना भी आसान है और खाने में भी स्वादिश्ट लगता है। इसके साथ गर्मी के मौसम में बूंदी का रायता अवश्य सर्व करे।
तीसरा कॉम्बो
अब बच्चों की पसंद को देखते हुए भी आप लंच तैयार कर सकती हैं। उसके लिए पारंपरिक थाली तैयार करें। इस थाली में दम आलू, पूड़ी, और खीर बनाकर रखें। इस थाली के लिए चाहें तो भिंडी की सब्जी भी आप बना सकते हैं। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे ये कॉम्बो पसंद न आता हो।
चौथा कॉम्बो
बहुत से घरों के लो ज्यादा मसाले वाला लंच खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे घरों के लिए कढ़ी पकौड़ी और जीरा राइस का कॉम्बो बेस्ट है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे कढ़ी पकौड़ा खाना पसंद न हो। इसके साथ स्वाद बढ़ाने के लिए अचार और पापड़ भी सर्व किया जा सकता है।