उत्तराखंड में सोमवार को मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश हुई।मौसम विभाग ने टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में शुक्रवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।इन चारों जिलों के प्रशासन को भारी बारिश और तीव्र बौछारें पड़ने के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाने, भूस्खलन, चट्टान गिरने से सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने, नदी नालों में उफान आने व निचले इलाकों में जल भराव को लेकर सतर्क किया है।

बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ, साथ ही जंगलों में लगी आग भी शांत हो गई है। मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में जहां भारी बारिश, वहीं दून समेत मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के साथ ही तेज आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी।

नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश, तीव्र बौछार, आकाशीय बिजली चमकने, चार जुलाई को नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तीव्र बौछार, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *