Saturday, July 27, 2024 at 9:50 AM

युवक का मुंह काला कर गांव में घुमाया, पेशाब पिलाई; महिला को ले जाने की ग्रामीणों ने दी सजा

बदायूं:  बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक युवक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों ने युवक को पीटा। उसे जूतों की माला पहनाई और मुंह पर कालिख लगाकर पूरे गांव में घुमाया गया। पीड़ित युवक ने आरोपियों पर पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने का भी आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक युवक करीब छह माह पहले गांव की एक महिला को ले गया था। वह पांच मई को लौटकर घर आया था। छह मई को ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा। जूते-चप्पलों की माना पहनाई और मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया।
पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनमें दो लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। उसके बाद युवक दिल्ली चला गया था। वह सोमवार को ही लौटकर आया और अपने साथ हुए बर्ताव के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। गांव में घुमाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Check Also

नए यमुना पुल से दो किशोरियों समेत तीन ने लगाई छलांग, एक बचाया, दो लापता, खोजबीन जारी

प्रयागराज:  नए पुल से बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी सहित तीन लोगों ने यमुना में छलांग लगा …