Monday, January 20, 2025 at 3:01 PM

भारत की ये जगहें सर्दियों में बन जाती हैं स्विट्जरलैंड, बजट में विदेशी नजारों का उठाएं लुत्फ

स्विट्जरलैंड अपनी खूबसूरत वादियों और पहाड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। स्विट्जरलैंड के शानदार नजारों का अनुभव लेने के लिए विश्व के कई देशों से पर्यटक यहां आना चाहते हैं। स्विट्जरलैंड एक आकर्षक पर्यटन स्थल है, जहां साल भर अच्छा मौसम रहता है। यहां के बर्फीले पहाड़, झीलें, झरने और हरियाली के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य किसी का भी मन मोह लें। अक्सर भारतीय फिल्मों में स्विट्जरलैंड की सुंदरता दिखाई जाती है, जिससे प्रभावित होकर भारतीय पर्यटक यहां घूमने आना चाहते हैं। लेकिन विदेश यात्रा सामान्य परिवारों के लिए बजट हिला देने वाली हो सकती है। कई अन्य कारणों से लोग स्विट्जरलैंड की सैर पर नहीं जा सकते हैं। हालांकि भारत में कई ऐसी जगहें हैं,जिन्हें मिनी स्विट्जरलैंड माना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां के नजारे स्विट्जरलैंड जैसे हो जाते हैं। आप चाहे तो फिल्मों में दिखने वाले स्विट्जरलैंड के नजारों का लुत्फ भारत में उठा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में कुछ जगहों की सैर की योजना बनाएं। ये जगहें ठंड में स्विट्जरलैंड जैसी बन जाती हैं।

ओली

औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हिल स्टेशन है जो समुद्रतल से लगभग 3000 मीटर ऊंचाई पर है। औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है क्योंकि इसकी खूबसूरत वादियां और घास के मैदान स्विट्जरलैंड की तरह दिखते हैं। सर्दियों में लोग औली स्कीइंग करने पहुंचते हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए भी औली मशहूर है।

गुलमर्ग

जम्मू कश्मीर में स्थित गुलमर्ग की खूबसूरती देख आप इसे भारत का स्विट्जरलैंड समझ लेंगे। गुलमर्ग को स्वर्ग का द्वार भी कहते हैं। ये कश्मीर में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। खूबसूरत हरे घास के मैदान, ऊंचे क्रिसमस के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ आपकी मन और आत्मा को खुश कर देंगे।

भद्रवाह

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में स्थित खूबसूरत घाटी का नाम भद्रवाह है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। भद्रवाह में हरे-भरे घास के मैदान, ऊंचे देवदार के जंगल और रोमांचक गतिविधियां इसे स्विट्जरलैंड से किसी मायने में कम नहीं बनाती हैं। यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।

खज्जियार

हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन है, जिसमें से खज्जियार की खूबसूरती देख आप धोखा खा जाएंगे कि कहीं ये स्विट्जरलैंड तो नहीं। चंबा जिले में स्थित खज्जियार हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां देखने के लिए काफी शानदार दृश्य हैं जैसे खास के मैदान, नीले पानी की झील और वन क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं। चीड़ और देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़, घूमने के लिए शानदार ट्रैक खज्जियार को किसी विदेशी जगह जैसा बनाता है।

Check Also

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग की पहली पीढ़ी के इन बच्चों का व्यक्तित्व जेन जी और मिलेनियम से अलग हो सकता है। नाम इंसान की पहचान के साथ ही उसके व्यक्तित्व को दर्शा सकता है। ऐसे में इस युग में जन्मे बच्चों को उनके माता पिता आधुनिक नाम देना चाहते हैं। हालांकि वह बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में नाम आधुनिक होने के साथ ही अर्थपूर्ण और धार्मिक महत्व रखने वाला होना चाहिए। जेन बीटा की लड़कियों के लिए ऐसे ही नामों की सूची दी जा रही है, जो माता सीता के नाम से प्रेरित हैं। माता सीता के अनेक नामों में से छांटकर आधुनिक और यूनिक नाम यहां दिए जा रहे हैं जो नई पीढ़ी की बेटी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यहां से अपनी लाडली के लिए माता सीता के आधुनिक और आकर्षक नाम का चयन कर सकते हैं। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 2 of 6 बेटी के लिए नाम – फोटो : Freepik सिया माता-पिता अपनी लाडली का नाम सिया रख सकते हैं। ये माता सीता के अनेक नामों में से एक है जो आधुनिक है। छोटे और प्यारे नाम की तलाश में हैं तो लड़की के लिए सिया नाम अर्थपूर्ण और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रतीक बन सकता है। Twin Baby Girl Names: जुड़वा बेटियों को दें इतने सुंदर नाम, एक को पुकारते ही दूसरा हो जाए हाजिर Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 3 of 6 क्षितिजा – फोटो : iStock क्षितिजा देवी सीता को क्षितिजा नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक महत्व रखने वाला ये नाम इस युग में जन्मी बेटी के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। माता-पिता अपने बच्चे के लिए आजकल के मुताबिक नए और मॉडर्न नाम की तलाश में रहते हैं। ऐसे अभिभावकों के लिए क्षितिजा नाम काम का है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 4 of 6 पार्थवी – फोटो : Freepik पार्थवी बेटी का नाम सुनते ही उसके नाम से लोग इंप्रेस हो जाएं, अगर ऐसी उम्मीद के साथ बच्ची के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो पार्थवी नाम रख सकते हैं। पार्थवी माता सीता से जुड़ा नाम है। यह नाम यूनिक और सुंदर भी है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 5 of 6 बेबी – फोटो : Instagram वानिका ये युग एआई का है। इस युग में जन्मे बच्चे जेन बीटी पीढ़ी के हैं, जो डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। ऐसे बच्चे के लिए आधुनिक नाम की तलाश कर रहे माता पिता उन्हें परंपराओं और धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में बेटी के लिए वानिका नाम सही हो सकता है। वानिका देवी सीता का एक नाम है। ये सिंपल, नया और प्यारा नाम है जो बेटी के लिए धार्मिक और आधुनिक दोनों ही है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 6 of 6 बेटी का नाम – फोटो : Adobe भूमिजा आसमान में रहने के युग में धरती से जुड़े रखने के लिए बेटी का नाम भूमिजा रख सकते हैं। भूमिजा का मतलब है धरती से जन्मी। माता सीता धरती माता की कोख से जन्मी थी, इस कारण उनके अनेक नामों में से एक नाम भूमिजा भी है। आप भी अपनी बेटी को भूमिजा नाम दे सकते हैं, जो अर्थपूर्ण, धार्मिक महत्व रखने वाला और नया है।

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग …