Saturday, January 18, 2025 at 1:55 AM

ये हैं गंगा स्नान के लिए सबसे पवित्र स्थान, जहां मकर संक्रांति के दिन लगाएं डुबकी

मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में ये दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जो शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति में स्नान-दान का महत्व है। कहते हैं इस दिन सुबह स्नान के बाद दान किया जाता है। तिल, गुड़ और वस्त्र दान करने की परंपरा होती है। उत्तर भारत में तो इस दिन खिचड़ी खाने का रिवाज है, इस कारण इसे खिचड़ी पर्व भी कहते हैं।

मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान से आत्मा की शुद्धि होती है और समृद्धि की प्राप्ति होती है। भारत में कई पवित्र स्थान हैं जहां गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

गंगा स्नान के पवित्र स्थान

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को संगम स्थली कहते हैं जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है। यहां हर साल माघ मेले का आयोजन होता है। साथ ही संगम किनारे कुंभ मेला भी लगता है। इस साल 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। मकर संक्रांति पर यहां शाही स्नान किया जाता है। ऐसे में मकर संक्रांति के शुभ दिन पर संगम में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।

हरिद्वार

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, जहां कई दिव्य तीर्थ स्थल मौजूद हैं। इन तीर्थ स्थलों पर यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होती है। हरिद्वार का हर की पौड़ी घाट काफी लोकप्रिय है। यहां गंगा नदी बहती है। शाम के वक्त हर की पौड़ी की गंगा आरती अद्भुत दिखती है। यहां भी कुंभ मेले का आयोजन होता है। गंगा आरती और पवित्र स्नान के लिए प्रसिद्ध हरिद्वार में मकर संक्रांति के मौके पर गंगा में डुबकी लगाएं।

वाराणसी

शिव की प्रिय नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ धाम गंगा किनारे ही बसा है। यहां दशाश्वमेध घाट से लेकर मणिकर्णिका घाट तक में गंगा आरती का नजारा भव्य होता है। इस स्थान को मोक्ष प्राप्ति के लिए सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। मकर संक्रांति में बनारस के घाट पर जाकर स्नान और गंगा आरती का अनुभव ले सकते हैं।

Check Also

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग की पहली पीढ़ी के इन बच्चों का व्यक्तित्व जेन जी और मिलेनियम से अलग हो सकता है। नाम इंसान की पहचान के साथ ही उसके व्यक्तित्व को दर्शा सकता है। ऐसे में इस युग में जन्मे बच्चों को उनके माता पिता आधुनिक नाम देना चाहते हैं। हालांकि वह बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में नाम आधुनिक होने के साथ ही अर्थपूर्ण और धार्मिक महत्व रखने वाला होना चाहिए। जेन बीटा की लड़कियों के लिए ऐसे ही नामों की सूची दी जा रही है, जो माता सीता के नाम से प्रेरित हैं। माता सीता के अनेक नामों में से छांटकर आधुनिक और यूनिक नाम यहां दिए जा रहे हैं जो नई पीढ़ी की बेटी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यहां से अपनी लाडली के लिए माता सीता के आधुनिक और आकर्षक नाम का चयन कर सकते हैं। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 2 of 6 बेटी के लिए नाम – फोटो : Freepik सिया माता-पिता अपनी लाडली का नाम सिया रख सकते हैं। ये माता सीता के अनेक नामों में से एक है जो आधुनिक है। छोटे और प्यारे नाम की तलाश में हैं तो लड़की के लिए सिया नाम अर्थपूर्ण और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रतीक बन सकता है। Twin Baby Girl Names: जुड़वा बेटियों को दें इतने सुंदर नाम, एक को पुकारते ही दूसरा हो जाए हाजिर Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 3 of 6 क्षितिजा – फोटो : iStock क्षितिजा देवी सीता को क्षितिजा नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक महत्व रखने वाला ये नाम इस युग में जन्मी बेटी के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। माता-पिता अपने बच्चे के लिए आजकल के मुताबिक नए और मॉडर्न नाम की तलाश में रहते हैं। ऐसे अभिभावकों के लिए क्षितिजा नाम काम का है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 4 of 6 पार्थवी – फोटो : Freepik पार्थवी बेटी का नाम सुनते ही उसके नाम से लोग इंप्रेस हो जाएं, अगर ऐसी उम्मीद के साथ बच्ची के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो पार्थवी नाम रख सकते हैं। पार्थवी माता सीता से जुड़ा नाम है। यह नाम यूनिक और सुंदर भी है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 5 of 6 बेबी – फोटो : Instagram वानिका ये युग एआई का है। इस युग में जन्मे बच्चे जेन बीटी पीढ़ी के हैं, जो डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। ऐसे बच्चे के लिए आधुनिक नाम की तलाश कर रहे माता पिता उन्हें परंपराओं और धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में बेटी के लिए वानिका नाम सही हो सकता है। वानिका देवी सीता का एक नाम है। ये सिंपल, नया और प्यारा नाम है जो बेटी के लिए धार्मिक और आधुनिक दोनों ही है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 6 of 6 बेटी का नाम – फोटो : Adobe भूमिजा आसमान में रहने के युग में धरती से जुड़े रखने के लिए बेटी का नाम भूमिजा रख सकते हैं। भूमिजा का मतलब है धरती से जन्मी। माता सीता धरती माता की कोख से जन्मी थी, इस कारण उनके अनेक नामों में से एक नाम भूमिजा भी है। आप भी अपनी बेटी को भूमिजा नाम दे सकते हैं, जो अर्थपूर्ण, धार्मिक महत्व रखने वाला और नया है।

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग …