Monday, January 13, 2025 at 1:30 AM

अजगर ने कुछ मिनटों के अंदर ही निकल लिया जिंदा सियार, देखकर उड़े लोगों के होश…

आगरा:आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव धरियाई में विशालकाय अजगर कुछ ही मिनटों में सियार को जिंदा निगल गया। ये दृश्य जब वहां खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा तो होश उड़ गए। तत्काल ही घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

हरिओम पुत्र जनक सिंह निवासी धारियाई थाना निबोहरा ने बताया कि शुक्रवार सुबह खेतों पर काम कर रहे थे, तभी खेत में विशालकाय अजगर ने सियार को उनकी आंखों के सामने कुछ ही मिनटों में जिंदा निगल लिया। ये देख हिरओम ने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

सियार को निगलने के बाद अजगर की भी हालत बिगड़ गई। अजगर ने सियार को बाहर उगल दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

Check Also

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर जैसा माहौल, लोग बोले- एक साल पहले नहीं आ सके तो आज आए, तस्वीरें

अयोध्या:  रामललला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव …