Friday, September 20, 2024 at 5:17 AM

अनंत-राधिका की शादी में घुली बनारस की रंगत, संगीत और खान-पान ने सभी का दिल जीता

वाराणसी:  अनंत-राधिका की शादी के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर ‘भारतीय थीम’ में सजा था। 12 जुलाई 2024 को एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में अनंत राधिका की शादी हो गई। देश विदेश के मेहमानों को भारतीयता के रंग दिखाने के लिए, पूरे समारोह स्थल को भारतीयता के रंग में रंग दिया गया था। मेहमानों का ड्रेस कोड हो, डेकोरेशन के लिए उकेरे गए फूल पत्ती हों, संगीत हो या फिर तरह तरह के पकवान, सभी पूरी तरह से भारतीय थे।

विवाह समारोह स्थल को खास तौर पर काशी के घाटों वैसा ही बनाया गया था। मेहमान इन घाटों पर शहर की चाट, कचौरी व पान के मजे ले रहे थे। बाबा विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बनारस की समृद्ध और प्राचीन परंपराओं के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। स्वाद के साथ संगीत की जुगलबंदी थी। काशी के स्थानीय कलाकार और संगीतकार मेहमानों के कानों में संगीत रस घोल रहे थे। बनारस और बनारसी बुनकरों से अनंत की मां नीता अंबानी का पुराना रिश्ता है। हाल ही में नीता अंबानी ने काशी-विश्वनाथ भगवान के चरणों में शादी का निमंत्रण अर्पित किया था।

अनंत-राधिका विवाह में हिंदुस्तानी संगीत के उस्ताद, दुनिया को भारत की समृद्ध संगीत परंपराओं से रूबरू कराया। सितार, शहनाई, सरोद, राजस्थानी लोक संगीत, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और ग़ज़ल का भी मेहमान आनंद लिया। “भजन से लेकर बॉलीवुड तक” के संगीत की महफिल सजी। प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार व गायक शंकर महादेवन, हरिहरन, सोनू निगम, श्रेया घोषाल और कौशिकी चक्रवर्ती, अमित त्रिवेदी, नीति मोहन और प्रीतम प्रस्तुति दने सभी का दिल जीत लिया। लोक गायक मामे खान और ग़ज़ल कलाकार कविता सेठ भी अपनी गायकी से समां बांधा। संगीत में पंजाबी बोलियों का तड़का लगाएंगे अनिल भट्ट, सुमीत भट्ट और विवेक भट्ट।

अंबानी परिवार की हिंदू रीति रिवाजों और सनातन धर्म में बेहद आस्था है। इसी वजह से में काशी की थीम को चुना गया है। विवाह समारोह में धरती के पालनहार विष्णु दशावतार को भी प्रदर्शित किया गया है। ऑडियो विजुअल के माध्यम से विष्णु के दसों अवता

Check Also

आज फिर अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ:  रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या को …