Monday, January 20, 2025 at 1:42 PM

हाथों-पैरों में ऐसी दिक्कत का मतलब आपमें हो गई है विटामिन बी-12 की कमी

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हमें नियमित रूप से आहार के माध्यम से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शरीर को स्वस्थ रखने और अंगों को ठीक तरीके से काम करने में मदद करते हैं। जिन लोगों में इन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है उनमें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को ठीक तरीके से काम करने के लिए विटामिन-बी12 की जरूरत होती है। सभी लोगों को अपने आहार में इस विटामिन से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

विटामिन-बी12 एक आवश्यक पोषक तत्व है जिसकी आपके शरीर को डीएनए संश्लेषण, ऊर्जा उत्पादन और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कार्यों के लिए आवश्यकता होती है। कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में विटामिन बी-12 की कमी होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

आइए जानते हैं कि इस विटामिन की कमी के क्या नुकसान हो सकते हैं और कैसे पता किया जाए कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो गई है?

विटामिन बी-12 की कमी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि उम्र के साथ भोजन से बी12 को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है, इसलिए वृद्ध लोगों में इसकी कमी अधिक देखी जाती है। वहीं यदि आप पौष्टिक चीजों का सेवन नहीं करते हैं या आपको कुछ बीमारियां हैं तो इसके कारण भी आपमें इस पोषक तत्व की कमी हो सकती है।

जिन लोगों में विटामिन बी-12 की मात्रा कम हो जाती है उन्हें अक्सर कमजोरी-थकान, त्वचा के पीला पड़ने, अक्सर सिरदर्द होने, पाचन की दिक्कत होती रह सकती है। इसके अलावा शरीर के कुछ संकेतों के आधार पर भी आप जान सकते हैं कि कहीं आपमें इसकी कमी तो नहीं है?

हाथ और पैर में जलन या चुभन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन बी12 की कमी वाले लोगों को शरीर के कुछ हिस्सों जैसे हाथ और पैर में जलन या चुभन जैसी दिक्कतों का अनुभव होता रहता है। डॉक्टर कहते हैं, विटामिन बी12 की कमी का यह लक्षण डायबिटिक न्यूरोपैथी से संबंधित लक्षणों से मेल खाता है। डायबिटिक न्यूरोपैथी, हाई शुगर के कारण तंत्रिकाओं में होने वाली समस्या है। अगर आपको भी हाथों-पैरों में इस तरह की दिक्कत का अनुभव होता रहता है तो एक बार किसी चिकित्सक से मिलकर समस्या का सही निदान जरूर करा लें।

Check Also

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग की पहली पीढ़ी के इन बच्चों का व्यक्तित्व जेन जी और मिलेनियम से अलग हो सकता है। नाम इंसान की पहचान के साथ ही उसके व्यक्तित्व को दर्शा सकता है। ऐसे में इस युग में जन्मे बच्चों को उनके माता पिता आधुनिक नाम देना चाहते हैं। हालांकि वह बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में नाम आधुनिक होने के साथ ही अर्थपूर्ण और धार्मिक महत्व रखने वाला होना चाहिए। जेन बीटा की लड़कियों के लिए ऐसे ही नामों की सूची दी जा रही है, जो माता सीता के नाम से प्रेरित हैं। माता सीता के अनेक नामों में से छांटकर आधुनिक और यूनिक नाम यहां दिए जा रहे हैं जो नई पीढ़ी की बेटी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यहां से अपनी लाडली के लिए माता सीता के आधुनिक और आकर्षक नाम का चयन कर सकते हैं। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 2 of 6 बेटी के लिए नाम – फोटो : Freepik सिया माता-पिता अपनी लाडली का नाम सिया रख सकते हैं। ये माता सीता के अनेक नामों में से एक है जो आधुनिक है। छोटे और प्यारे नाम की तलाश में हैं तो लड़की के लिए सिया नाम अर्थपूर्ण और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रतीक बन सकता है। Twin Baby Girl Names: जुड़वा बेटियों को दें इतने सुंदर नाम, एक को पुकारते ही दूसरा हो जाए हाजिर Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 3 of 6 क्षितिजा – फोटो : iStock क्षितिजा देवी सीता को क्षितिजा नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक महत्व रखने वाला ये नाम इस युग में जन्मी बेटी के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। माता-पिता अपने बच्चे के लिए आजकल के मुताबिक नए और मॉडर्न नाम की तलाश में रहते हैं। ऐसे अभिभावकों के लिए क्षितिजा नाम काम का है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 4 of 6 पार्थवी – फोटो : Freepik पार्थवी बेटी का नाम सुनते ही उसके नाम से लोग इंप्रेस हो जाएं, अगर ऐसी उम्मीद के साथ बच्ची के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो पार्थवी नाम रख सकते हैं। पार्थवी माता सीता से जुड़ा नाम है। यह नाम यूनिक और सुंदर भी है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 5 of 6 बेबी – फोटो : Instagram वानिका ये युग एआई का है। इस युग में जन्मे बच्चे जेन बीटी पीढ़ी के हैं, जो डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। ऐसे बच्चे के लिए आधुनिक नाम की तलाश कर रहे माता पिता उन्हें परंपराओं और धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में बेटी के लिए वानिका नाम सही हो सकता है। वानिका देवी सीता का एक नाम है। ये सिंपल, नया और प्यारा नाम है जो बेटी के लिए धार्मिक और आधुनिक दोनों ही है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 6 of 6 बेटी का नाम – फोटो : Adobe भूमिजा आसमान में रहने के युग में धरती से जुड़े रखने के लिए बेटी का नाम भूमिजा रख सकते हैं। भूमिजा का मतलब है धरती से जन्मी। माता सीता धरती माता की कोख से जन्मी थी, इस कारण उनके अनेक नामों में से एक नाम भूमिजा भी है। आप भी अपनी बेटी को भूमिजा नाम दे सकते हैं, जो अर्थपूर्ण, धार्मिक महत्व रखने वाला और नया है।

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग …