Saturday, April 20, 2024 at 1:16 AM

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही सोनम कपूर की ऐसी तस्वीर, फैंस बोले-“मैम डोले शोले…”

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम कपूर अभी इटली में हैं और वहां से अपनी तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। फैंस सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरें देख कर किसी ने सोनम को खूबसूरत बताया, तो किसी के मुंह से OMG… जैसे शब्द निकले।

सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मना रही हैं और हाल ही में उन्होंने पूल में खूबसूरत वक्त बिताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पति कैमरे से छिपते नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने सोनम कपूर का बढ़ा हुआ वजन देखकर लिखा- मैम डोले शोले बन गए हैं आपके पहले से। बता दें कि फैंस सोनम कपूर के पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

कपल ने मार्च महीने में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि दोनों जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।लुक की बात करें तो सोनम व्हाइट कलर की ओवरसाइज शर्ट और ग्रे ट्रैक पैंट में दिख रही हैं। सोनम और आनंद इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम सुजॉय घोष की फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी।

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई …