Thursday, April 25, 2024 at 7:53 PM

बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी सोनाक्षी सिन्हा ? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

बॉलीवुड अभिनेत्री Sonakshi Sinha की शादी को लेकर खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है हाल ही में उनका जन्मदिन गया, इस मौके पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी, लेकिन एक शख्स ऐसा भी था जिसने सोनाक्षी के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया.

सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। फैंस लंबे समय से इन दोनों के साथ रहने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब जहीर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया है.

इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी और जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है. सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटी सा वीडियो शेयर किया है.

सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे के पूरे 4 दिन बाद एक्टर ने लिखा, उन्हें हैप्पी बर्थडे सोनाज। मुझे नहीं मारने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे प्यार करता हूँ। आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट, प्यार और खुशियां मिले।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की खबरों पर नया पोस्ट शेयर करके विराम लगा दिया है. हालांकि, उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि क्या वाकई वो जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में हैं?

Check Also

’12वीं फेल’ के खाते में एक और उपलब्धि, तोलोज फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म ’12वीं …