Saturday, July 27, 2024 at 10:14 AM

समाजवादी पार्टी ने जारी की दो उम्मीदवारों की सूची, देखें किसको कहां से मिला टिकट

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी ने एक ओर सूची जारी की है। इस सूची में दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक ओर सूची जारी की है। इस सूची में दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पुष्पेंद्र सरोज बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कुशीनगर से विजय कुमार दुबे और कौशांबी से विनोद सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अभी तक इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं घोषित किए हैं। कौशांबी से सपा प्रत्याशी को लेकर अलग-अलग नामों की चर्चा हो रही थी। वहीं, पार्टी ने प्रत्याशी एलान कर कयासों पर विराम लगा दिया है। अभी जनता को बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है।

Check Also

नए यमुना पुल से दो किशोरियों समेत तीन ने लगाई छलांग, एक बचाया, दो लापता, खोजबीन जारी

प्रयागराज:  नए पुल से बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी सहित तीन लोगों ने यमुना में छलांग लगा …