Saturday, May 18, 2024 at 10:43 AM

रिलायंस इंडस्ट्रीज एक बार फिर बनी भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एक बार फिर भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। वहीं, अडाणी समूह की कोई भी कंपनी शीर्ष 10 में शामिल नहीं है।

बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500′-2022 लिस्ट मंगलवार को जारी किया है। एक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने साझा रूप से सूची तैयार की है। इसमें 30 अक्टूबर 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक के आंकड़ों को शामिल किया गया है।

लिस्ट में 16.3 लाख करोड़ की वैल्यू के साथ रिलायंस पहले नंबर पर है। 11.8 लाख करोड़ रुपये के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) दूसरे पायदान पर है। वहीं, 9.4 लाख करोड़ के साथ एचडीएफसी तीसरे पायदान पर काबिज है। अडाणी ग्रुप के आठ कंपनियों की वैल्यू आधे से भी कम हो गया है।

वैल्यू 10.25 लाख करोड़ रुपये से घटकर 9.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है।  भारत की टॉप 500 कंपनियों की टोटल वैल्यू में 6.4% की मामूली गिरावट आई है। इसके साथ वैल्यू 212 लाख करोड़ रुपए पर हो गई है। अक्टूबर 2022 में यह आंकड़ा 227 लाख करोड़ थी।

Check Also

देश में दोपहिया वाहनों पर सर्वाधिक जीएसटी, बजाज ऑटो के सीईओ राजीव बजाज बोले- ज्यादा नियमन से बढ़ रही कीमत

बजाज ऑटो के सीईओ राजीव बजाज का कहना है कि भारत में दोपहिया वाहनों पर …