Thursday, October 24, 2024 at 8:47 AM

हाथरस जा सकते हैं राहुल गांधी, भगदड़ में घायल पीड़ितों से मिलेंगे; बांटेंगे दुख-दर्द

हाथरस: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सत्संग भगदड़ हादसे को लेकर हाथरस आ सकते हैं। वह हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। हादसे के बाद से राजनीतिक हस्तियों का हाथरस आना-जाना लगा हुआ है।

हाथरस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी किया है कि राहुल गांधी जल्द ही हाथरस पहुंचेंगे। वह सत्संग भगदड़ हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे और उनसे हाल जानेंगे। वह मृतकों के परिवार से मिलकर उनका दुख बांटेंगे। हालांकि जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें अभी तक इस बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Check Also

अयोध्या में 35 लाख दीप जला बनेगा विश्व रिकार्ड…त्रेतायुग की दिखाई जाएंगी झलकियां; कलाकार देंगे प्रस्तुति

लखनऊ:  अयोध्या में इस बार भी दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। राम की पैड़ी …