अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला और पंजाबी गायक की हत्या करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गिरोह देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भी पैर पसार रहा है।अब बिश्नोई गिरोह के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।

पंजाब में हुई गायक मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जिस गोल्डी बरार ने ली है, वह बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई गिरोह का नेटवर्क पंजाब के साथ ही राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए अब उत्तराखंड में भी तेजी से फैल रहा है।

दो साल पहले रुद्रपुर में टायर व्यापारी की प्रतिष्ठान के आगे फायरिंग कर विश्नोई के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी, जिसके बाद हल्द्वानी में गिरफ्तार एक लुटेरे के कनेक्शन भी गिरोह से मिले।

इसे देखते हुए पुलिस सतर्क है।फायरिंग के मामले में व्यापारी से बिश्नोई के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *