योगगुरु रामदेव की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स के निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। बीते एक हफ्ते से पतंजलि फूड्स के शेयर में गिरावट का सिलसिला चल रहा है।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन पतंजलि फूड्स के शेयर में लोअर सर्किट लगा और यह 903.35 रुपये के भाव तक लुढ़क गया।  कारोबार के अंत में शेयर का भाव 906.80 रुपये रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 4.63% की गिरावट को दिखाता है।  कंपनी का मार्केट कैप 32,825.69 करोड़ रुपये है

एक हफ्ते पहले यानी 27 जनवरी की बात करें तो शेयर का भाव 1102 रुपये के स्तर पर था।  मार्केट कैपिटल करीब 40 हजार करोड़ रुपये के स्तर पर रहा। इस लिहाज से एक सप्ताह में मार्केट कैपिटल 7 हजार करोड़ रुपये कम हुआ है। यह निवेशकों के नुकसान को दिखाता है।

पतंजलि फूड्स ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया था कि प्रॉफिट 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 269 करोड़ रुपये है जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 234 करोड़ रुपये था। यह संख्या विश्लेषकों के अनुमान से कम रही क्योंकि उच्च मार्जिन वाले कारोबार में दबाव देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *