Friday, September 20, 2024 at 3:00 AM

किशनी में 70 फीट गहरे कुएं में गिरा राष्ट्रीय पक्षी मोर, लोगों ने बचाई जान

मैनपुरी: मैनपुरी के किशनी में स्टेडियम के सामने एक करीब 70 फीट गहरे कुएं में एक मोर गिर गया। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर मशक्कत के बाद लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को सकुशल बाहर निकाला। उपचार के लिए वन विभाग कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया।

बुधवार को गांव उदयपुर निवासी किसान श्रीकृष्ण यादव खेत की ओर गए थे। स्टेडियम के पास करीब 70 फीट गहरे कुएं से कुछ आहट होने पर जब पास जाकर देखा तो उसमें एक घायल मोर बाहर निकलने के लिए फड़फड़ा रहा था। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

रस्सी मंगाने के बाद वृद्ध श्रीकृष्ण कुएं में उतर गए और मोर को बाहर निकाल कर ले आए। मोर चोटिल होने के वजह से उड़ नहीं पा रहा था। इस बीच वहां वन विभाग के कर्मी भी आ गए। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव ने वन विभाग की टीम को राष्ट्रीय पक्षी की सुपुर्दगी दी। कहा कि मोर का पशु चिकित्सक से उपचार कराएं। सही होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।

Check Also

आज फिर अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ:  रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या को …