Saturday, July 27, 2024 at 5:51 AM

रामपुर में बड़ी वारदात, सिरफिरे ने चार लोगों पर छुरे से किया हमला, एक की मौत..तीन जख्मी

सैदनगर :अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर शनिवार दोपहर बड़ी वारदात हो गई। एक सिरफिरे ने सरे बाजार चार लोगों पर छुरे से हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।घायलों में एक 13 वर्ष का किशोर गौरव भी शामिल है। खौद चौकी क्षेत्र वासिक उर्फ नन्ने ने बताया कि वह खौद चौराहे पर अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। तभी एक युवक हाथ में छुरा लिए पहुंचा और लोगों पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आरोपी हमलाकर फरार हो गया। हमले अमीर अहमद निवासी काशीपुर की मौत हो गई। राहत जान, शाकिर, गौरव घायल हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।

Check Also

नए यमुना पुल से दो किशोरियों समेत तीन ने लगाई छलांग, एक बचाया, दो लापता, खोजबीन जारी

प्रयागराज:  नए पुल से बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी सहित तीन लोगों ने यमुना में छलांग लगा …