नींबू का इस्तेमाल अलग अलग तरह से हर घर में ही किया जाता है कभी शरबत के रूप में, तो कभी सलाद, तो कभी बीमारियों को ठीक करने में। इसमें विटामिन सी और विटामिन बी काफी मात्रा में होते हैं। जिससे यह हमारे बालों से लेकर त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी उपयोगी सिद्ध होता है

बालों के लिए औषधि की तरह है जो कई सालों से इस्तेमाल में लाया जाता रहा है और इससे बालों की कई समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, डैंडरफ आदि से छुटकारा मिल सकता है। इसे विश्व भर में इस्तेमाल किया जाता है और कई महिलाएं इसके असरदार होने का प्रमाण भी देती हैं। नींबू का रस आपके बालों की समस्याओं को दूर करता है और आपके बालों की सुन्दरता को बढ़ाता है।

हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिससे आप बालों को झड़ने से रोक सकती हैं। नींबू के रस में भारी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने से रोकते हैं। यहाँ पर हमने कुछ आजमाए हुए नुस्खों के बारे में बताया है जिससे पता चलता है कि नींबू के रस से बालों का झड़ना कैसे रूक सकता है।

एक बड़ा चम्मच नींबू के रस में 2 बड़े चम्मच ओलिव ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को सर की खाल में अच्छे से लगायें। इसे 40 मिनट तक रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस घर पर किये जाने वाले उपचार को हफ्ते में एक बार करें और बालों का झड़ना रोकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *