Saturday, June 1, 2024 at 3:26 PM

रॉयल लुक के लिए अपनी अलमारी में शामिल करें इन रंगों के कपड़े

जैसे-जैसे साल बदलते हैं, उसी हिसाब से फैशन भी बदलता रहता है। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी उन लोगों के सामने आ खड़ी होती है जो हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े पहनते हैं। चाहे पार्टी हो या फिर ऑफिस जाना हो, उनका अंदाज हमेशा हटकर ही होता है।  अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं और आपको कंफ्यूजन है कि किन रंगों के कपड़े आपको रॉयल लुक देंगे तो ये लेख आपके लिए है। आज के लेख में हम आपको बताएंगे, किस तरह से कपड़ों के पैटर्न के साथ-साथ आपको उनके रंगों पर भी खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने कपड़े के रंगों का ध्यान रखेंगी तो आपका लुक हमेशा क्लासी और रॉयल दिखेगा।

दरअसल, कुछ रंग ऐसे होते हैं जो देखने में ही काफी क्लासी लगते हैं और उन्हें पहनकर लुक काफी रॉयल दिखता है। ऐसे में अगर आप भी रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में इन रंगों के कपड़ों को जरूर शामिल करें। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे।

पेस्टल रंग

इस तरह की साड़ियां आजकल काफी चलन में हैं। अगर बात करें पेस्टल रंगों की तो ये रंग पहनकर आप अपना रॉयल अंदाज दिखा सकती हैं। पेस्टल रंग में आपको सूट से लेकर साड़ी तक आसानी से मिल जाएंगे।

रॉयल ब्लू

ये एक ऐसा रंग है, जो हर किसी पर जचता है। ऐसे में इसका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। यही वजह है कि हर किसी को रॉयल ब्लू रंग का आउटफिट पसंद आता है। अगर आपके पास इस रंग के कपड़े नहीं हैं, तो आज ही इसे अपने कलेक्शन में शामिल करें।

एमरॉल्ड ग्रीन

हरे रंग का ये शेड काफी डार्क होता है। ज्यादातर लोग इसे शादी-विवाह के समय पहनना पसंद करते हैं। इस रंग के साथ लाइट मेकअप भी क्लासी लगता है।

पर्पल

वैसे तो आजकल पर्पल के कई शेड ट्रेंड में हैं, लेकिन आप इस तरह का डीप पर्पल अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। ये आपको क्लासी लुक देने का काम करता है।

मैटेलिक रंग

अगर आपको कुछ हटकर पहनना पसंद है तो आप गोल्ड, कॉपर, सिल्वर रंग के जैसे मैटेलिक रंग के आउटफिट तैयार करवा सकती हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं।

Check Also

हर आउटफिट में दिखता है जेनिफर विंगेट का बॉस लेडी अवतार, आप भी ले सकती हैं टिप्स

जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे का एक ऐसा चेहरा है जिसे शायद ही कोई ना पहचानता …