Friday, September 20, 2024 at 7:07 AM

ससुराल में दिखना है सबसे अलग तो अपनी अलमारी में इन चीजों को शामिल करें नई दुल्हनें

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लड़कियां काफी धूमधाम से कई-कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। बावजूद इसके कई सामान ऐसे होते हैं, जो आखिरी समय तक रह ही जाते हैं।होने वाली दुल्हनों को सिर्फ शादी की तैयारी नहीं करनी होती, बल्कि उन्हें अपनी शादी के बाद शुरू होने वाले नए जीवन के लिए भी तैयारी करनी पड़ती है। नए घर में जाकर वो अपने पति और उनके परिवार के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करती हैं। शादी के बाद कुछ दिनों तक हर किसी की नजर नई दुल्हन पर ही होती है।

ऐसा कहा जाता है कि नई दुल्हनों को हमेशा तैयार होकर, सज-धज कर रहना चाहिए। ऐसे में हर लड़की अपने ससुराल में काफी तैयार होकर रहती हैं। बहुत सी लड़कियों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे तैयार हों, ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि हर नई दुल्हनों को अपनी अलमारी में इन चीजों को शामिल जरूर करना चाहिए।

बनारसी साड़ी

वैसे तो हर तरह की साड़ी से दुल्हन की खूबसूरत बढ़ती है, लेकिन अगर आप अपने कलेक्शन में बनारसी साड़ियों को शामिल रखेंगी तो आपका लुक सबसे अलग दिखेगा।

चूड़ियां

हाथों में चूड़ियां हर नई दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। ऐसे में अपनी अलमारी में चूड़ियों का कलेक्शन हमेशा शामिल रखें। हर बार साड़ी के हिसाब से ही चूड़ियां पहनें।

नेकपीस

वैसे तो हर नई दुल्हन के पास सोने के कई ज्वेलरी आइटम्स होते हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने पास कई ऐसे नेकपीस रखने चाहिए, जिन्हें आप एथनिक वियर के साथ कैरी कर सकें।

क्लच

क्लच एक ऐसा पर्स होता है, जिसे कैरी करके आप आसानी से कहीं भी ले जा सकती हैं। इसमें थोड़ा बहुत कैश और लिपस्टिक आसानी से आ जाती है। क्लच हमेशा ऐसा खरीदें, जिसे आप हर साड़ी के साथ कैरी कर सकें।

फुटवियर

हर नई दुल्हन को अपनी अलमारी में अलग-अलग तरीकों के फुटवियर को शामिल जरूर करना चाहिए। इसमें आप ब्लॉक हील्स, वैजेस शामिल कर सकती हैं। अगर आपको फ्लैट फुटवियर पसंद है तो मोजरी भी एक बेहतर विकल्प है।

कमरबंद

हर नई दुल्हन के पास कमरबंद का होना बेहद जरूरी होता है। इसे जब आप शादी के बाद साड़ी के साथ पहनेंगी तो आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।

Check Also

हाथों-पैरों में अक्सर होता रहता है दर्द? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

हाथों-पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द की शिकायत होना सामान्य है। आमतौर …