हिमाचल प्रदेश में 20वीं पशु गणना के अनुसार 36,311 बेसहारा पशु हैं। इनमें से 20,203 बेसहारा पशुओं को विभिन्न गौ सदनों में आश्रय प्रदान किया गया है। हालांकि, अभी भी 9,117 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं।

राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने मेगा प्लान तैयार किया है। बेसहारा एवं आवारा पशुओं को सहारा देने के लिए राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार रात्रि आश्रय बनाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पशुओं की देखभाल के लिए रात्रि आश्रय निर्मित करने और पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में 10 दिन के भीतर कार्य योजना तैयार करने की हिदायत दी है।

उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने के निर्देश दिए।  बेसहारा पशुओं के फोटो अपलोड किए जा सकें।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोगों से शिकायत प्राप्त होने के उपरांत यह सूचना संबंधित खंड के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मासिस्ट से साझा की जाएगी और यह उनकी जिम्मेदारी होगी कि बेसहारा पशु को गौ सदन या अन्य उपयुक्त स्थल में पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *