Sunday, September 8, 2024 at 6:40 AM

20 रुपये की पर्ची में निकले 100 रुपये, फिर लगवा ली सोने की अंगूठी; बोले-दांव खाली…

आगरा:उत्तर प्रदेश के आगरा में पालीवाल पार्क में टहलने आने वाले लोगों को टप्पेबाज गैंग शिकार बना रहा है। शनिवार को गांधीनगर के मुरारीलाल खंडेलवाल को गैंग ने ठग लिया 20 रुपए में पर्ची निकालने का झांसा देकर सात ग्राम सोने की अंगूठी लेकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

मुरारीलाल खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार सुबह वह टहलने के लिए पालीवाल पार्क में आए थे। रास्ते में उन्हें बाइक पर पैंट शर्ट पहने एक युवक मिला। वह विकास नगर जाने का रास्ता पूछने लगा। उन्होंने उसे बताया कि विकास नगर कमला नगर में है। तभी पैदल एक व्यक्ति आया। उसने बाइक सवार को 20 रुपए दिए।

बाइक सवार ने भी रुपए लेने के बाद एक पर्ची दी। पर्ची देखने के बाद 100 रुपए निकाल कर दे दिए। फिर से यही किया। मुरारीलाल से भी बाइक वाला कहने लगा कि रुपए लगाओ तो ज्यादा पैसा कमा लोगे। उन्होंने 20 रुपए निकाल कर दे दिए। मगर, पर्ची खाली निकली। इस पर फिर से पैसे लगाने की कहने लगा।

मुरारी लाल ने मना किया तो कहा कि सोने की अंगूठी लगा दो। यह व्यक्ति भी अपनी सोने की अंगूठी दे रहा है। उन्होंने सात ग्राम सोने की अंगूठी लेने के बाद खाली पर्ची दिखा दी। अचानक दोनों युवक बाइक पर बैठकर भाग निकले। उन्होंने घर जाकर जानकारी दी। तब पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Check Also

छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला, पोक्सो केस हटाने की आरोपी शिक्षक की याचिका खारिज

बंगलूरू: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने छात्राओं के कपड़े बदलते समय उनका वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपी …