Monday, January 13, 2025 at 2:08 AM

इस क्रिसमस नाखूनों को दें नया रूप, कराएं ऐसी ट्रेंडी नेल आर्ट

हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन के लिए लोग कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। लोग अपने घरों को सजाते हैं और खुद के लिए भी नए-नए कपड़े खरीदते हैं। कई जगह इस दिन पार्टी का आयोजन किया जाता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं इस दिन के लिए लाल रंग की ड्रेस खरीदती हैं, ताकि क्रिसमस के दिन उनका लुक प्यारा दिखे।

यदि आपको भी पार्टी में जाना है तो अपने लुक को खास बनाएं। इसके लिए आप नाखूनों पर क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट करा सकती हैं। इसके लिए अपने नाखूनों पर छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री बनवाएं, जिनमें हर ट्री में ग्लिटर, छोटे रत्न या स्टोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं, ताकि आप अपने लुक को प्यारा बना सकें।

पहली डिजाइन

क्रिसमस के त्योहार पर सांता क्लॉज का काफी महत्व होता है। ऐसे में आप अपने नाखून पर सांता क्लॉज की तस्वीर बनवा सकती हैं। बीच वाली उंगली पर सांता क्लॉज की तस्वीर बनवाकर बाकी नाखूनों में लाल और सफेद रंग की नेल आर्ट करा सकती हैं। अपने नाखूनों को हाइलाइट करने के लिए ग्लिटर वाली नेल आर्ट भी करा सकती हैं।

दूसरी डिजाइन

यदि आपके नाखून लंबे हैं तो सांता क्लॉज की ऐसी तस्वीर भी आप अपने नाखून पर बनवाएं। एक नाखून पर ऐसी तस्वीर बनवाकर बाकी नाखूनों को डबल शेड करके ऐसे ही छोड़ सकते हैं। नाखूनों पर स्टोन्स भी लगवा सकती हैं, जिससे लुक अच्छा दिखे।

तीसरी डिजाइन

क्रिसमस डे के दिन क्रिसमस ट्री का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपने नाखूनों पर इस तरह से क्रिसमस ट्री बनवाएं। इस तरह का क्रिसमस ट्री आपके नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। इसके साथ ग्लिटर वाली लाल और सिल्वर रंग की नेल पेंट भी लगाकर नाखूनों की खूबसूरती बनाएं।

Check Also

क्या दिल्ली-एनसीआर में भी नहीं मिलेगा अविवाहित जोड़ों को कमरा? यहां जानें जवाब

हम जब भी कहीं घूमने जाते हैं तो हमेशा रुकने के लिए होटल देखते हैं। …