Tuesday, January 21, 2025 at 11:10 PM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवार की महिलाओं को तोहफे में दें ट्रेंडी ज्वेलरी

समाज की प्रगति के लिए जिस तरह से पुरुष दिन-रात काम करते हैं, ठीक उसी तरह से महिलाएं भी आज के समय में हर कदम पर पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। महिला चाहे गृहिणी हो, या फिर कामकाजी हो, वो हर कदम पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं।

एक समय था जब कहा जाता था कि महिलाएं सिर्फ रसोई के और घर के काम के लिए बनीं हैं, लेकिन अब महिलाओं ने खुद को हर एक क्षेत्र के काबिल बनाया और अब वो घर परिवार की चार दीवारों को पार करके राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं। यही वजह है कि आज के समय न सिर्फ भारत देश बल्कि पूरे विश्व में महिलाओं का दर्जा सबसे ऊपर माना जाता है।

उनकी इसी मेहनत को सम्मानित करने, हर काम में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन आप अगर चाहें तो अपने परिवार की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए उन्हें ऐसी ज्वेलरी तोहफे में दे सकते हैं, जो आजकल चलन में है।

डायमंड पैंडेट सेट

अगर आप अपनी बहन या वर्किंग पत्नी के लिए कुछ ऐसा खरीदने का सोच रहे हैं, जिसे वो हमेशा पहने रहें तो डायमंड पैंडेट सेट एक बेहतर विकल्प है। ये काफी हल्का होता है, ऐसे में इसे वो हमेशा पहने रखेंगी। ये देखने में भी प्यारा दिखता है।

सोने का सेट

आप चाहें तो इस तरह का गोल्ड सेट बनवा कर भी अपने घर की महिलाओं को तोहफे में दे सकते हैं। गोल्ड खरीदना एक तरह की बचत ही होती है। ऐसे में सोने का सेट बनवाकर भी आप उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं।

अंगूठी

कुछ ऐसा विकल्प तलाश कर रहे हैं, जिसे वो हमेशा अपने पास रखें, तो आप उन्हें अंगूठी बनवा कर दे सकते हैं। अगर आपके पास सोने या हीरे की अंगूठी बनवाने का बजट नहीं है तो आप चांदी की अंगूठी भी तोहफे में दे सकते हैं।

Check Also

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग की पहली पीढ़ी के इन बच्चों का व्यक्तित्व जेन जी और मिलेनियम से अलग हो सकता है। नाम इंसान की पहचान के साथ ही उसके व्यक्तित्व को दर्शा सकता है। ऐसे में इस युग में जन्मे बच्चों को उनके माता पिता आधुनिक नाम देना चाहते हैं। हालांकि वह बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में नाम आधुनिक होने के साथ ही अर्थपूर्ण और धार्मिक महत्व रखने वाला होना चाहिए। जेन बीटा की लड़कियों के लिए ऐसे ही नामों की सूची दी जा रही है, जो माता सीता के नाम से प्रेरित हैं। माता सीता के अनेक नामों में से छांटकर आधुनिक और यूनिक नाम यहां दिए जा रहे हैं जो नई पीढ़ी की बेटी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यहां से अपनी लाडली के लिए माता सीता के आधुनिक और आकर्षक नाम का चयन कर सकते हैं। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 2 of 6 बेटी के लिए नाम – फोटो : Freepik सिया माता-पिता अपनी लाडली का नाम सिया रख सकते हैं। ये माता सीता के अनेक नामों में से एक है जो आधुनिक है। छोटे और प्यारे नाम की तलाश में हैं तो लड़की के लिए सिया नाम अर्थपूर्ण और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रतीक बन सकता है। Twin Baby Girl Names: जुड़वा बेटियों को दें इतने सुंदर नाम, एक को पुकारते ही दूसरा हो जाए हाजिर Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 3 of 6 क्षितिजा – फोटो : iStock क्षितिजा देवी सीता को क्षितिजा नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक महत्व रखने वाला ये नाम इस युग में जन्मी बेटी के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। माता-पिता अपने बच्चे के लिए आजकल के मुताबिक नए और मॉडर्न नाम की तलाश में रहते हैं। ऐसे अभिभावकों के लिए क्षितिजा नाम काम का है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 4 of 6 पार्थवी – फोटो : Freepik पार्थवी बेटी का नाम सुनते ही उसके नाम से लोग इंप्रेस हो जाएं, अगर ऐसी उम्मीद के साथ बच्ची के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो पार्थवी नाम रख सकते हैं। पार्थवी माता सीता से जुड़ा नाम है। यह नाम यूनिक और सुंदर भी है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 5 of 6 बेबी – फोटो : Instagram वानिका ये युग एआई का है। इस युग में जन्मे बच्चे जेन बीटी पीढ़ी के हैं, जो डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। ऐसे बच्चे के लिए आधुनिक नाम की तलाश कर रहे माता पिता उन्हें परंपराओं और धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में बेटी के लिए वानिका नाम सही हो सकता है। वानिका देवी सीता का एक नाम है। ये सिंपल, नया और प्यारा नाम है जो बेटी के लिए धार्मिक और आधुनिक दोनों ही है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 6 of 6 बेटी का नाम – फोटो : Adobe भूमिजा आसमान में रहने के युग में धरती से जुड़े रखने के लिए बेटी का नाम भूमिजा रख सकते हैं। भूमिजा का मतलब है धरती से जन्मी। माता सीता धरती माता की कोख से जन्मी थी, इस कारण उनके अनेक नामों में से एक नाम भूमिजा भी है। आप भी अपनी बेटी को भूमिजा नाम दे सकते हैं, जो अर्थपूर्ण, धार्मिक महत्व रखने वाला और नया है।

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग …