Thursday, October 24, 2024 at 8:47 AM

मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने की आत्महत्या, घर पर खुद को मारी गोली.. कार्यकर्ता हैरान

मुरादाबाद: मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके अचानक उठाए गए इस कदम से सभी कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है अधिकारियों के अनुसार कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोए थे। जब सुबह वह नहीं उठे तो मामला सामने आया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाया था
मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई।

Check Also

कांग्रेस ने भारत-चीन गश्त समझौते पर खड़े किए सवाल, पूछा-हमारे जवान पुराने पेट्रोलिंग पॉइंट्स तक जा पाएंगे

नई दिल्ली: भारत और चीन मंगलवार को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त …