Wednesday, January 15, 2025 at 1:27 AM

पांच की मौत, हजारों घर खाक, लाखों हुए बेघर….जानें लॉस एंजलिस की विकराल आग के बारे में सबकुछ

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजलिस में लगी जंगल की आग विकराल रूप ले चुकी है। भीषण आग की लपटों ने तबाही मचा रखी है। हजारों लोगों के घर जलकर राख हो गए। कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है। तेजी से फैलती आग ने घरों और व्यापारों को अपनी चपेट में ले लिया है। धुएं से भरे इलाकों से लोग भागने पर मजबूर हो गए हैं। एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। पहाड़ी इलाकों में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की लपटें मीलों तक फैली हुई हैं।

आइए जानते हैं भीषण आग से जुड़ा सबकुछ

  • आमतौर पर जंगलों के आसपास तक ही सीमित रहने वाली आग इस बार लॉस एंजलिस शहर तक कैसे पहुंच गई इसके पीछे तेज हवाएं वजह हैं। ये तेज हवाएं आग को भड़का रहीं हैं और आग बुझाने में भी बाधा बन रही हैं। हवा के चलते आग तेजी से फैलती जा रही है।
  • बताया जा रहा कि आग लगने की घटना सबसे पहले मंगलवार यानी सात जनवरी को सामने आई थी, जो तब से लेकर अब तक तेजी से फैल रही है। 70 मील प्रति घंटा (112 किमी प्रति घंटा) की रफ्तार से हवा चल रही हैं, जिससे बचाव कार्य में भी मुश्किल आ रही है।
  • राज्यपाल गेविन न्यूजॉम ने बताया कि 1,400 से अधिक दमकल कर्मी आग बुझाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। ओरेगन और वॉशिंगटन, न्यूटा, न्यू मैक्सिको और एरिजोना जैसे राज्यों ने भी अपनी टीमें भेजी हैं। एक्यूवेदर ने अनुमान लगाया है कि आग से अबतक 52 अरब डॉलर से 57 अरब डॉलर तक का नुकसान हो चुका है।

Check Also

क्रांतिकारी गीतों से गूंज रही दमिश्क, असद सरकार के पतन के एक महीने बाद सीरियाई लोग मना रहे जश्न

दमिश्क में लोगों से खचाखच भरा कॉन्सर्ट हॉल उस समय जयकारों से गुंजायमान हो उठा, …