Thursday, September 19, 2024 at 10:07 PM

सांप काटने से किसान की मौत, खेत गए थे… वहीं डस लिया, घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम खेत पर गए एक किसान को सांप ने काट लिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी सोबरन सिंह (70) शनिवार की देर शाम खाना खाने के बाद खेत पर गए थे। रात को वह घर वापस नहीं आए तो सुबह परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वृद्ध अचेत अवस्था में पडे़ हुए थे। परिजन आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया कि सांप ने काटा है। संभवत: समय पर उपचार न मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई। परिजन की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।

Check Also

आज फिर अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ:  रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या को …