Tuesday, January 14, 2025 at 7:54 AM

कंबोडिया से कौशाम्बी दर्शन करने आए बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर घायल

कौशांबी:  कोखराज में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की टूरिस्ट बस रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर से अधिक बौद्ध पर्यटक घायल हो गए। हादसा दिन में करीब ढाई बजे हुआ। सभी घायल कंबोडिया के हैं और भारत भ्रमण के दौरान कौशाम्बी बौद्ध स्थल का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोखराज थाना क्षेत्र में दिल्ली से कौशाम्बी भ्रमण पर आए बौद्ध श्रद्धालुओं की टूरिस्ट गाड़ी नेशनल हाईवे पर चल रहे रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर टूरिस्ट घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज कराया और अपनी गाड़ी से गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु गंभीर घायल नहीं हुआ।

घटना कोखराज थाना के पास की नेशनल हाईवे की है, जहां दिल्ली से चलकर कौशाम्बी जिले के बौद्ध स्थलों के भ्रमण के लिए बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं का एक जत्था एक टूरिस्ट बस और एक टूरिस्ट गाड़ी से जा रहा था। जैसे ही वह कोखराज थाना के पास पहुंचे उनकी टूरिस्ट वैन एक रोड रोलर से टकरा गई। टक्कर से टूरिस्ट वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।

Check Also

सड़क किनारे खड़े बच्चों पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक, तीन के मरने की खबर

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर …