बादाम  सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता हैं। कहा जाता है कि रोज सुबह खाली पेट भीगा हुआ बादाम खाने से दिमाग तेज होता है।बादाम खाने के कितने फायदे होते हैं इस बात को शायद सभी लोग जानते हैं और इससे जागरुख लोगों ने अपनी डाइट में भी शामिल किया होगा। खाने में क्रंची और प्रोटीन से भरपूर बादाम में फाइबर और ओमेगा 3 होता है।

बादाम  में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई और फैटी एसिड मिलता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर करने में भी मददगार साबित होता है।बादाम खाने से ब्लड प्रेशर सही रहता है।ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख दिल से संबंधित कई बीमारियों को ठीक करने में भी मदद करता है।बादाम खाने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं आती।

टेस्ट के साथ हेल्दी गुणों से भरपूर बहुत लोगों का पसंदीदा ड्राइफ्रूट है। पर लोगों के बीच इसको लेकर कंफ्यूजन है कि भीगे हुए बादम ज्यादा फायदेमंद होते हैं या फिर सूखे हुए बादाम का सेवन ज्यादा फायदा करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं सूखे हुए बादाम खाने से कितना होगा और भिगो कर खाने से कितना फायदा होगा।

बादाम में मौजूद मोनोसैचूरेटेड फैट आपकी भूख को रोकने में मददगार होती है जिससे आपको वजन घटने में मदद मिलता है।बादाम खाने से कब्ज में राहत मिलती है।इससे कैंसर की समस्या बहुत कम हो जाती है।मधुमेह को रोकने के लिए भी बादाम कारगर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *