Wednesday, January 15, 2025 at 1:38 AM

दो गुटों में खूनी संघर्ष… लाठी-डंडे चलने के साथ झोंकी फायरिंग, नौ लोग घायल; पुलिस कर रही जांच

लखनऊ: यूपी के रायबरेली में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच बवाल हो गया। हॉकी के साथ लाठी-डंडे चले। लूटपाट करने के साथ फायरिंग भी की गई। इसमें मौरंग-सीमेंट व्यवसायी और ग्राम प्रधान समेत नौ लोग जख्मी हो गए। मौरंग-सीमेंट व्यवसायी को अधिक चोट आने पर उनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव की है। मौरंग सीमेंट व्यवसायी ने गोली लगने का आरोप लगाया। हालांकि डॉक्टरी रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। दोनों तरफ से महराजगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख, ग्राम प्रधान समेत कुल 34 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊशर्की मजरे गांव निवासी मौरंग सीमेंट व्यवसायी राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा और राजापुर मजरे जमोलिया गांव निवासी ग्राम प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता के बीच करीब 11 बजे मऊ गांव के बाहर सडक़ किनारे स्थित जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडा व हॉकी निकल आई। फायरिंग की गई। एक घंटे तक बवाल चला। हंगामा और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

राजकुमार की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि हमलावर हांकी, लाठी-डंडा पिस्टल, रायफल से लैस उनकी भूमि पर पर पहुंचे और सीमेटें पिलर व यूकेलिप्टस के पेड़ उखाडक़र नष्ट कर दिया। खेत जाकर विरोध किया। फायर किया। गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोटें आई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट
आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट किया। उनकी तरफ से लाली व गोपाली को भी चोटें आई। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने मऊ गांव निवासी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख महराजगंज सत्येंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह, अभय सिंह, अनंत सिंह, आशीष सिंह, दीपक सिंह, शुभम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता व आठ-10 अन्य अज्ञात नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Check Also

सड़क किनारे खड़े बच्चों पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक, तीन के मरने की खबर

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर …