रामपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सिविल लाइन के रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्था के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में सुबह रिक्शे से पहुंचे। रिक्शा को भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार चला रहे थे।
पूर्व मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोशन बाग में समाज के प्रमुख लोगों के साथ योगासन किया। उन्होंने कहा कि सदियों पुराना जांचा, परखा, खरा यह प्रमाणित भारतीय हेल्थ हैंम्पर दुनियाभर के संकट के दौर में सकारात्मक सोच-समझ का सशक्त साधन है।
हजारों साल पुरानी भारतीय धरोहर योग को महर्षि पतंजलि ने वैश्विक सेहत सलामती के साधन बनाने का जो सपना देखा था उसे नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ताकत मिली। नकवी ने कहा कि योग आज समाज के सेहत ही नहीं, सद्भाव और समरसता का बेहतरीन संसाधन साबित हो रहा है।
योग सभी धर्मों ,जातियों और समाज को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योग शिविर के बाद रोशन बाग पार्क में पूर्व मंत्री ने नीम का पौध लगाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, नगर विधायक आकाश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित माैजूद रहे।
इसके अलावा कपिल आर्य, महा सिंह राजपूत, सुभाष भटनागर, जगपाल यादव, राजीव मांगलिक, डॉ संजीव अग्रवाल, टेकचंद गंगवार, अशोक बिश्नोई, मोहन लोधी, पंकज लोधी, रविंद्र सिंह रवि, अनुज सक्सेना उपस्थित रहे।