Friday, September 20, 2024 at 12:09 PM

Chaal Chalan News

आज का राशिफल: 05 मई 2024

मेष राशि:  आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर की कलह आपके सिर चढ़कर बोलेगी। आप संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया, तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। परिवार …

Read More »

हॉकी इंडिया ने घोषित की भारतीय जूनियर पुरुष टीम, रोहित करेंगे टीम की अगुआई

हॉकी इंडिया ने यूरोप दौरे के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम घोषित कर दी है। टीम रक्षापंक्ति के खिलाड़ी रोहित की अगुआई में 20 से 29 मई तक यूरोप दौरे पर पांच मैच खेलेगी। इस 20 सदस्यीय टीम में शारदानंद तिवारी को उपकप्तान बनाया गया है। हॉकी इंडिया के खिलाड़ियों को अनुभव दिलाने के साथ प्रदर्शन को बेहतर करने …

Read More »

अदाणी समूह की कंपनियों को सेबी से मिला कारण बताओ नोटिस, कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी

अदाणी समूह की छह कंपनियों को सेबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस इन कंपनियों को रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन में कथित उल्लंघन और लिस्टिंग के नियमों में उल्लंघन के कारण जारी किया गया है। यह जानकारी समूह ने खुद स्टॉक एक्सचेंजों को नियामकीय सूचना में दी है। अदाणी एंटरप्राइजेज ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान …

Read More »

मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 733 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे फिसला

सुबह मजबूती साथ शुरू हुआ घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 732.96 (0.98%) अंक फिसलकर 73,878.15 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 172.33 (0.76%) अंक फिसलकर 22,475.85 पर बंद हुआ। शुक्रवार की सुबह मजबूत दिख रहे सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऊपरी स्तरों से नीचे की ओर फिसल गए। इस दौरान …

Read More »

सोने की कीमतों में 350 रुपये की गिरावट, 72 हजार हुई कीमत, चांदी 83,500 रुपये प्रति किलो

नई दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की कीमतें 350 रुपये घटकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। हालांकि, चांदी की कीमतें 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की …

Read More »

देश में दोपहिया वाहनों पर सर्वाधिक जीएसटी, बजाज ऑटो के सीईओ राजीव बजाज बोले- ज्यादा नियमन से बढ़ रही कीमत

बजाज ऑटो के सीईओ राजीव बजाज का कहना है कि भारत में दोपहिया वाहनों पर सबसे अधिक जीएसटी है। यहां हम 28 फीसदी जीएसटी दे रहे हैं। आसियान देशों व लैटिन अमेरिका में यह दर 8 से 14 फीसदी है। दोपहिया वाहनों की कीमतें बढ़ने का एक और कारण देश में ज्यादा नियमन भी है। बजाज ने शुक्रवार को एक …

Read More »

भारत में FY2023-24 के दौरान स्टार्टअप फंडिंग 17% कम हुई, 2023 में बना सिर्फ एक यूनिकॉर्न

भारत में स्टार्टअप फंडिंग में वित्त वर्ष 24 में पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2021 में निवेश पेशेवरों (Investment Professionals) को प्रतिदिन औसतन छह सौदे मिल रहे थे, लेकिन 2024 में, यह घटकर तीन हो गया है। वेल्थ 360 वन की ‘इंडिया इन्वेस्ट्स’ रिपोर्ट के मुताबिक, 10 से 25 करोड़ डॉलर मूल्य की …

Read More »

अब दूसरे बैंक के एटीएम से कैश निकालना पड़ सकता है महंगा, इन वजहों से लिया जा सकता ये फैसला

अगर आप अकसर दूसरे बैंकों का एटीएम इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एटीएम पर आने वाले खर्च या लागत पर नए सिरे से विचार किया जा रहा है। इसके तहत दूसरे बैंकों के एटीएम से रकम निकालने या लेनदेन करने पर शुल्क (इंटरचेंज शुल्क) बढ़ाकर 20 से 23 रुपये तक किया जा सकता है। इसके अलावा …

Read More »

रटगर्स विश्वविद्यालय में फलस्तीन समर्थित प्रदर्शन में दिखे कश्मीरी झंडे, नाराज हुए भारतीय अमेरिकी

फलस्तीन के समर्थन में इन दिनों अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान न्यू जर्सी स्थित रटगर्स विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फलस्तीन और कुर्द झंडों के साथ ही कश्मीर के अलगाववादी झंडे भी लहराए। इस पर भारतीय अमेरिकी संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है। भारतीय अमेरिकी समूहों ने रटगर्स विश्वविद्यालय के …

Read More »

जंग के बीच हमास का रुख नरम, समझौते पर पहुंचने के लिए मिस्र भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

हमास और इस्राइल बीते छह महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर अमेरिका में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देशभर में लोग इस्राइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, हमास मध्यस्थता वार्ता को आगे …

Read More »