अंडा ऐसा मांसाहारी भोजन है जिसे हम नाश्ते से लेकर लंच तक में खाना पसंद करते हैं। अंडे का इस्तेमाल हम कई तरह से करते हैं जैसे कभी अंडे का ऑमलेट बना कर तो कभी उबाल कर या फिर अंडा करी के रूप में भी खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर अंडे में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल स्पष्ट करती हैं, “आपको पूरा अंडा जर्दी के साथ खाना चाहिए. अंडे की जर्दी के बारे में हम सोचते हैं कि ये कोलेस्ट्रोल से भरपूर होता है, लेकिन ये फॉस्फोर लिपिड का शानदार स्रोत होता है.कोलेस्ट्रोल के काम पर भी पड़ता है.”

रिसर्च में भी बताती है कि अंडा खाने का आपके कोलेस्ट्रोल लेवल पर नकारात्मक तरीके से प्रभाव नहीं पड़ता है. अंडा जरूरी पोषक तत्वों का एक प्रमुख स्रोत भी है. ये प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन, स्वस्थ फैट्स, विटामिन ए से पैक होता है.

अंडा ना सिर्फ कई बीमारियों को दूर करता है, बल्कि हमारी फिटनेस भी दुरुरस्त करता है। अंडे में कोलीन पाया जाता है, जिससे मेमोरी तेज होती है और दिमाग एक्टिव रहता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद विटामिन बी-12 टेंशन को दूर करने में मदद करता है।

अंडे की एक सबसे अच्छी खासियत ये है कि उसे कई तरीकों से तैयार किया जा सकता है. आप चावल और रोटी या अंडे की भुर्जी के साथ अंडा करी बना सकते हैं. आप एक ऑमलेट भी तैयार कर सकते हैं या उसे उबाल सकते हैं, उसे भुजिया बना सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *