Saturday, July 27, 2024 at 1:51 PM

अखिलेश यादव बोले- छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी जनता, जन सैलाब डुबो देगा भाजपा की कश्ती

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर में रैली को संबोधित करने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि छठे चरण में जनता भाजपा के झूठे वादों की कश्ती डुबो देगी और छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि संतकबीरनगर में उमड़ा ये जनसमर्थन बता रहा है कि भाजपा के विरुद्ध उठा ये जन सैलाब भाजपा के कागजी कामों और झूठे वादों की कश्ती डुबो देगा।

जनता ‘इंडिया गठबंधन’ से जिस उम्मीद और भरोसे से जुड़ रही है, हम उसका मान रखेंगे। जनता छठे चरण में भाजपा की भरपूर छंटाई कर देगी। उन्होंने कहा कि इंडिया की सरकार जनता की सरकार।

Check Also

दो माह में 23 हजार सिम बिके, मुरादाबाद मंडल में निजी कंपनियों के पांच हजार ग्राहकों ने कराया पोर्ट

मुरादाबाद:  मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों (मुरादाबाद, संभल और अमरोहा) में दो महीने के भीतर …